इजराइल ने हमास पर बंधकों को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए गाजा में नया सैन्य अभियान शुरू किया

इजराइल ने शनिवार को जारी किया बयान
इजराइल ने हमास पर बंधकों को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए गाजा में नया सैन्य अभियान शुरू किया
Published on: 

यरुशलम : इजराइल ने शनिवार को कहा कि उसने शेष बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बनाने के वास्ते गाजा पट्टी में एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन गिदोन चैरियट्स शुरू हो गया है और इसका नेतृत्व इजराइल की सेना द्वारा ‘पुरजोर ताकत’ के साथ किया जा रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह घोषणा गाजा में कई दिनों तक चले गहन हमलों के बाद आई है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सप्ताह की शुरुआत में हमास पर दबाव बढ़ाने का संकल्प जताया था, जिसका उद्देश्य लगभग दो दशकों से गाजा पर शासन करने वाले आतंकवादी समूह को नष्ट करना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News