दक्षिण लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्ला की सुरंगें उड़ाईं

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का जमीनी और भूमिगत नियंत्रण मजबूत हुआ
Israel blew up Hezbollah tunnels in southern Lebanon
हमले के बाद सुरंग में लगी आग का दृश्य
Published on

बेरूत : इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान के रणनीतिक अली अल-ताहेर रिज के नीचे हिजबुल्ला की सुरंगों के बड़े नेटवर्क को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया। सेना के मुताबिक, सुरंगों का नेटवर्क दो किलोमीटर से अधिक लंबा था। इजरायल ने कई महीनों की कार्रवाई के बाद इस महत्वपूर्ण क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल किया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सुरंगों को नष्ट करने के साथ क्षेत्र में इजरायल का जमीनी और भूमिगत नियंत्रण मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना इलाके में तैनात रहकर हिजबुल्ला लड़ाकों की वापसी रोक रही है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसे 4.1 तीव्रता के भूकंप के रूप में दर्ज किया। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, रिज पर नियंत्रण से हिजबुल्ला को इजरायल के सीमावर्ती शहरों पर रॉकेट हमले करने में रणनीतिक मदद मिलती थी।

लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक, ताजा संघर्ष में 4,300 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in