

वाशिंगटन : अमेरिकी शोध संस्था ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है और इस मामले में ईसाई धर्म को पीछे छोड़ सकता है। शोध संस्था के मुताबिक, अगर मौजूदा क्रम जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी 3.6 अरब से अधिक हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की संख्या तीन अरब से कुछ कम रहेगी। इसकी प्रमुख वजह धर्म परिवर्तन के बजाय जन्म दर में अंतर बताया गया है। भारत में हिंदुओं की आबादी 2020 के 1.2 अरब से बढ़कर 2070 तक 1.4 अरब होने का अनुमान है। हालांकि, देश की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी 79.4 प्रतिशत से घटकर 75.8 प्रतिशत हो सकती है। वहीं, मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 15.2 से बढ़कर 19.6 प्रतिशत होने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, 2070 तक बौद्धों की आबादी घट सकती है, जबकि धर्म से असंबद्ध लोगों की संख्या बढ़ेगी। पाकिस्तान दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश बन सकता है।