ISL 2026: युवा भारती स्टेडियम का नया रूप, नवान्न की तैयारी पूरी

युवा भारती स्टेडियम में ISL की तैयारी पूरी, सुरक्षा पर विशेष ध्यान
ISL 2026: युवा भारती स्टेडियम का नया रूप, नवान्न की तैयारी पूरी
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : इंडियन सुपर लीग (ISL) के आगाज से पहले नवान्न पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। 14 फरवरी से साल्ट लेक स्थित युवा भारती क्रीड़ांगन में शुरू होने जा रहे ISL मुकाबलों को लेकर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संयोजन युवा एवं खेलकूद विभाग के प्रधान सचिव राजेश सिन्हा ने किया, जिसमें सभी संबंधित विभागों और हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। सूत्रों के अनुसार, मेस्सी इवेंट के बाद युवा भारती स्टेडियम में चल रहे मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। केवल कुछ कुर्सियों और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने भरोसा दिलाया है कि शेष कार्य 48 घंटों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त सख्ती बरती जाएगी। स्टेडियम में सुरक्षा को और कड़ा करने की योजना है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। इसके साथ ही राज्य सरकार इस अवसर पर खेल प्रेमियों को एक 'नया' युवा भारती स्टेडियम उपहार के रूप में देने की तैयारी में है। ISL को लेकर नवान्न की सक्रियता साफ संकेत देती है कि बंगाल खेलों के इस महाकुंभ को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in