UP के मेरठ में ISI ‘एजेंट’ सत्येंद्र सिवाल गिरफ्तार

UP के मेरठ में ISI ‘एजेंट’ सत्येंद्र सिवाल गिरफ्तार
Published on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की सामरिक गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी मुहैया कराने के आरोप में रूस की राजधानी मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एटीएस का दावा है कि वह पैसे के लिए आईएसआई को सूचनाएं उपलब्ध करा रहा था।

एटीएस को गोपनीय स्रोतों से मिली जानकारीउप्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने रविवार को बताया कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार युवक सतेंद्र सिवाल हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव शाह महीउद्दीनपुर का रहने वाला है। वह विदेश मंत्रालय में कार्यरत है और वर्तमान में रूस के मॉस्को में भारतीय दूतावास में तैनात है। एटीएस को विभिन्न गोपनीय स्रोतों से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि आईएसआई के हैंडलर कुछ लोगों के माध्यम से भारतीय सेना से संबंधित रणनीतिक और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को धन का लालच दे रहे हैं जिससे भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को बड़ा खतरा होने की आशंका है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय को सिवाल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी है और वह इस सिलसिले में संबंधित जांच अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in