अमेरिका के कड़े प्रतिबंध लगाने की आशंका के बीच ईरानी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुद्रा बाजार में एक डॉलर की कीमत करीब 20.2 लाख रियाल तक पहुंची
Iranian Rial at record low
रियाली मुद्रा
Published on

तेहरान : अमेरिका द्वारा ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की आशंका के बीच ईरान की मुद्रा रियाल सोमवार को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। वर्षों से जारी प्रतिबंधों और करीब छह महीने से चल रहे युद्ध के कारण पहले से दबाव में चल रही ईरानी अर्थव्यवस्था पर इसका और असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को शुरुआती कारोबार में ईरान के अनौपचारिक मुद्रा बाजार में एक डॉलर की कीमत करीब 20.2 लाख रियाल तक पहुंच गई। वहीं, ईरान के केंद्रीय बैंक द्वारा तय आधिकारिक विनिमय दर करीब 15 लाख रियाल प्रति डॉलर थी। हालांकि, आम ईरानी नागरिकों और कारोबारियों के लिए अनौपचारिक बाजार की दर अधिक प्रभावी मानी जाती है। रियाल में आई यह गिरावट ईरान के सामने बढ़ती आर्थिक चुनौतियों को दर्शाती है। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू करने से पहले भी देश की मुद्रा दबाव में थी। उस समय ईरान दोहरे अंकों की महंगाई और नकारात्मक आर्थिक वृद्धि से जूझ रहा था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in