अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी उड़ानें जारी

ईरान से बैंकॉक, फुकेत, शंघाई और काबुल समेत कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित हुईं
Iranian flights continue despite US sanctions
ईरानी विमान
Published on

तेहरान : अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी एयरलाइंस ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रखीं। ईरान से बैंकॉक, फुकेत, शंघाई और काबुल समेत कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित हुईं। तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से चीन, तुर्किये, दुबई और इराक के नजफ के लिए भी उड़ानें जारी रहीं। अमेरिका ने ईरानी विमानन कंपनियों को ईंधन, टिकट बिक्री और अन्य सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। थाई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ईरानी उड़ानें रोकने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत संचालित उड़ानों को रोका नहीं जा सकता। ईरान की महान एयर समेत कई विमानन कंपनियां सीमित अंतरराष्ट्रीय सेवाएं चला रही हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि बुधवार से प्रतिबंधों के जरिए दुनिया भर में ईरानी एयरलाइंस की सेवाएं रोकने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिबंधों की अनदेखी करने वाली कंपनियों को अमेरिकी डॉलर प्रणाली से बाहर किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in