ईरान 'कयामत के दिन की तक लड़ाई' के लिए तैयार

ट्रंप ने ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है
Iran ready for a 'doomsday battle'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Published on: 

तेहरान : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के साथ फिर से युद्ध शुरू होने की स्थिति के लिए 'कयामत के दिन की तक लड़ाई' के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन वह कूटनीतिक समाधान की उम्मीद भी नहीं छोड़ रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने शनिवार को ईरान के प्रस्ताव को ठुकराने की पुष्टि की थी। अराघची ने उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया था कि ट्रंप नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर फिर से हमले की उम्मीद कर रहे हैं। अराघची ने कहा कि अब यह अमेरिकी राष्ट्रपति पर निर्भर है कि वे युद्ध का रास्ता चुनते हैं या कूटनीति का। ईरान ने हाल में प्रस्ताव दिया था कि अमेरिका के साथ समझौते के तहत वह सात दिन के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य समुद्री आवाजाही बहाल कर सकता है। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया था। ट्रंप ने शनिवार को प्रस्ताव खारिज करते हुए कहा कि ईरान तत्काल जलडमरूमध्य खोलना चाहता है क्योंकि उसे युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in