ईरान समझौता करे , नहीं तो तबाह कर देंगे : ट्रंप

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव किया
Iran must strike a deal, or we will destroy it: Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप न्यूयॉर्क स्थित UN मुख्यालय में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते
Published on

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध ने तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि संघर्ष खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान के साथ शांति समझौता कर सकता है। उन्होंने अन्य देशों से ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने में अमेरिका का साथ देने की अपील की, ताकि तेहरान पर बातचीत की मेज पर आने का दबाव बढ़े।

ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। उन्होंने संकेत दिया कि समझौते के लिए दबाव बनाने को अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय दबाव का सहारा लेता रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in