ईरान ने कुवैत पर किया मिसाइल-ड्रोन हमला, खाड़ी में बढ़ा तनाव

अमेरिका के ईरान पर हालिया हमलों के जवाब में किया हमला
Iran launches missile and drone attack on Kuwait; tensions rise in the Gulf
तेल टैंकरों को सुरक्षा देते अमेरिकी सैन्य पोत
Published on

दुबई : अमेरिका के ईरान पर हालिया हमलों के जवाब में तेहरान ने गुरुवार को कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तड़के सायरन बजने के बाद उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया। मंत्रालय ने इसे ‘‘ईरान की खुलेआम आक्रामकता’’ बताया। इससे पहले बहरीन और जॉर्डन ने भी बुधवार को ईरानी हवाई हमलों को रोकने का दावा किया था। अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताह संघर्ष उस समय और बढ़ गया, जब अमेरिका ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के एक द्वीप पर ईरानी रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही युद्ध-पूर्व स्तर से काफी कम हो गई है। पिछले सप्ताह केवल 102 और उससे पहले 126 जहाजों ने जलडमरूमध्य पार किया, जबकि युद्ध से पहले रोजाना 130 से अधिक जहाज गुजरते थे। इसके बावजूद तेल की आपूर्ति जारी है। पिछले 28 दिनों में औसतन रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल जलडमरूमध्य से बाहर गया। मंगलवार को अमेरिकी हमलों में नौसेना के एक और वायुसेना के दो पायलट मारे गए। एक अमेरिकी हमले में शादी समारोह को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई।

अमेरिकी हमलों में तीन पायलट मारे गए

मंगलवार को अमेरिकी हमलों में नौसेना के एक और वायुसेना के दो पायलट मारे गए। ईरान ने इन हमलों में कुल 108 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। एक अमेरिकी हमले में शादी समारोह को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in