8 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल समेत अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान से था संबंध
जब्त हेरोइन के साथ पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी
जब्त हेरोइन के साथ पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी
Published on: 

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए एक व्यक्ति को 8.08 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल तथा पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान अमृतसर के गांव हरसा छीना निवासी धर्मिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से हेरोइन और हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग वह नशे की खेप पहुंचाने के लिए करता था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के संपर्क में था, जो अजनाला क्षेत्र के जरिए ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से नशे की खेप गिराते थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News