इंदौर में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, शिशुओं में एक लड़का और तीन लड़कियां

महिला ने ‘सिजेरियन ऑपरेशन’ के जरिये चार बच्चों को जन्म दिया जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

इंदौरः इंदौर में एक दुर्लभ मामले में 29 वर्षीय एक महिला ने एक परमार्थिक अस्पताल में बुधवार को तीन लड़कियों समेत चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘श्री इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल’ के चिकित्सकीय प्रशासक डॉ. आदित्य सोमानी ने बताया कि 29 वर्षीय इस महिला ने उनके अस्पताल में ‘सिजेरियन ऑपरेशन’ के जरिये चार बच्चों को जन्म दिया जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं।

उन्होंने बताया,‘‘जच्चा और चारों बच्चों की सलामती के लिए हमने सिजेरियन ऑपरेशन का फैसला किया। यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन घंटे भर चला।’’ सोमानी ने बताया कि नवजात शिशुओं का वजन 800 ग्राम से 1.50 किलोग्राम के बीच है।

उन्होंने बताया,‘‘हमारे अस्पताल में यह पहला मौका है, जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो। जच्चा और चारों बच्चे स्वस्थ हैं।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in