इंडिगो की अहमदाबाद-दीव उड़ान रद्द

तकनीकी खराबी का मिला संकेत
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से दीव जाने वाला इंडिगो का एक विमान बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण अंतिम समय में उड़ान नहीं भर सका। विमान में 50 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर रवाना होनी थी। विमान रवाना होने के चरण में था जब पायलट ने इसे रनवे पर रोकने का निर्णय लिया। इंडिगो ने कहा, ‘23 जुलाई को अहमदाबाद से दीव जा रहे इंडिगो के विमान 6ई7966 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का संकेत मिला।’ मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए पायलट ने अधिकारियों को सूचित किया और विमान को वापस ‘बे’ में ले गए। हवाई अड्डे पर ‘बे’ का मतलब विमान की पार्किंग के लिए एक निर्दिष्ट क्षेत्र होता है। बयान में कहा गया है कि परिचालन पुनः शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उड़ान में स्थान देगी या रद्द होने की स्थिति में पूरी धनराशि वापस करेगी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गयी। उन्होंने कहा कि सभी 50 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। पिछले कुछ दिनों में इंडिगो विमान से जुड़ी यह तीसरी घटना है। गोवा से 140 यात्रियों को लेकर आ रहे इंडिगो के एक विमान को 21 जुलाई को ‘लैंडिंग गियर’ में समस्या के कारण मध्य प्रदेश में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया था। इससे पहले 17 जुलाई को, दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान को बीच रास्ते में इंजन फेल होने के कारण मुंबई में आपात स्थिति में उतारा गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in