भारतीय और पाकिस्तानी एक-दूसरे को सबसे बड़ा खतरा मानते हैं

अमेरिका की एक संस्था के सर्वेक्षण में यह बात आई है सामने
Indians and Pakistanis consider each other the biggest threat
india-pakistan
Published on

वाशिंगटन : अमेरिका की एक संस्था के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान के लोग एक-दूसरे को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे गहरे अविश्वास को दर्शाता है। अमेरिकी थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च’ के अनुसार, भारत में सर्वेक्षण में शामिल 54 प्रतिशत वयस्कों ने पाकिस्तान को अपने लिए सबसे बड़ा भू-राजनीतिक खतरा बताया। इसके बाद 21 प्रतिशत लोगों ने चीन को सबसे बड़ा खतरा माना। इसी तरह, पाकिस्तान में 43 प्रतिशत लोगों ने भारत को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, जबकि 24-24 प्रतिशत लोगों ने इजराइल और चीन को सबसे बड़ा खतरा माना। पाकिस्तान के लोगों ने स्पष्ट रूप से चीन को अपना सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी माना। करीब 75 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने चीन को अपना प्रमुख सहयोगी बताया, जबकि 12 प्रतिशत ने सऊदी अरब का नाम लिया। भारत में करीब 36 प्रतिशत लोगों ने रूस को अपना सबसे प्रमुख सहयोगी बताया और जबकि 16 प्रतिशत ने अमेरिका को अपना प्रमुख सहयोगी माना। करीब एक-तिहाई भारतीयों ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in