इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाई

यह कटौती 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई
इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाई
Published on: 

चेन्नई : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने रेपो दर से संबद्ध ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की हाल ही में हुई बैठक में नीतिगत दर रेपो को 6.25 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने का निर्णय लिया।

बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती का निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले सप्ताह भारतीय वस्तुओं के आयात पर 26 प्रतिशत शुल्क की घोषणा के बाद बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच आया है। परिसंपत्ति देयता प्रबंधन समिति ने 11 अप्रैल को आयोजित अपनी बैठक में ग्राहकों को दर में कटौती का लाभ देने का निर्णय लिया है।

बैंक ने रेपो से संबद्ध कर्ज पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 9.10 प्रतिशत से घटाकर 8.85 प्रतिशत कर दिया है। यह कटौती 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News