भारतीय नौसेना ने दिखाया दम, बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण
ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण
Published on

नई दिल्ली: भारत के बॉर्डर को सुरक्षित रखने के लिए तीनों ग्रुप की सेनाएं अपनी ताकत बढ़ा रही है। भारतीय नौसेना ने बुधवार(01 नवंबर) को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में किया गया। भारतीय नौसेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मिसाइल परिक्षण सफल रहा है और फायर की गई मिसाइल ने सभी परिक्षण को पूरा कर लिया है। इस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर ब्रह्मोस रखा गया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी. है जो मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) की उच्च गति के साथ विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइल मानी जाती है।

वायुसेना ने भी पहले किया था परीक्षण
इससे पहले भारतीय वायुसेना ने भी सुखोई विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एयर लॉन्च वर्जन का सफल परीक्षण बंगाल की खाड़ी में किया। वायुसेना ने ये परीक्षण अक्टूबर में किया था। जिसे स्वदेशी हथियार प्रणालियों के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना गया। बता दें कि ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल सुपरसोनिक हथियार प्रणाली का लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। जिसे रूस के साथ मिलकर विकसित किया गया है। ये मिसाइल भारत के पास मौजूद सबसे उन्नत हथियारों में से एक है। फिलहाल भारत हवा से लॉन्च की जाने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों का एक लंबी दूरी का संस्करण विकसित करने पर काम कर रहा है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in