कंबोडिया में ‘अप्सरा’ बनीं भारतीय IFS अधिकारी देवयानी खोबरागड़े

कंबोडिया में ‘अप्सरा’ बनीं भारतीय IFS अधिकारी देवयानी खोबरागड़े
Published on

नई दिल्ली : कंबोडिया में रहने वाली भारतीय राजदूत देवयानी खोबरागड़े को लेकर एक खबर चर्चे में है। कंबोडिया में नए साल के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए उन्होंने 'खमेर अप्सरा' का रूप धारण कर लिया। बता दें क‌ि देवयानी खोबरागड़े कई बार चर्चा का विषय रह चुकी हैं। ऐसे में एक बार फ‌िर से एक 'खमेर अप्सरा' की पारंपरिक पोशाक में आकर चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें कि देवयानी 1999 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी है। वह महाराष्ट्र कैडर के रिटायर्ड IAS उत्तम खोबरागड़े की बेटी हैं। 12 दिसंबर 2013 को वीजा धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह न्यूयॉर्क में भारत की डिप्टी काउंसिल जनरल थी। बत‌िि दें क‌ि उनकी गिरफ्तारी के बाद भारत और अमेरिका में तनाव पैदा हो गया था।

इसके बाद देवयानी खोबरागड़े एक और मामले को अपने घरेलू कामगार को संयुक्त राज्य अमेरिका में अनिवार्य न्यूनतम वेतन से कम भुगतान करने के आरोपों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने आरोपों को 'झूठा और निराधार' बताते हुए उन्होंने अपने रुख का बचाव किया था। आख़िरकार, एक अमेरिकी अदालत ने राजनयिक छूट का हवाला देते हुए आरोपों को ख़ारिज कर दिया। डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी की वजह से देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in