अमेरिका में प्रवासी भारतीयों की सराहना की

केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने पेशेवरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित किया।
Indian expatriates in the US were praised
केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल संबोधित करते हुए
Published on

ह्यूस्टन (अमेरिका) : जी20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ह्यूस्टन आए केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के सामाजिक एवं आर्थिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही भारत से अपने मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव को बनाए रखने के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय की सराहना की। जी20 की यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब ईरान और यूक्रेन में युद्धों के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने हवाई अड्डे पर मंत्री की अगवानी की। अमेरिका की जी20 अध्यक्षता में ‘ऊर्जा प्रचुरता’ विषय पर जी20 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक सोमवार से बुधवार तक होगी। मंत्रिस्तरीय बैठक की पूर्व संध्या पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने रविवार शाम इंडिया हाउस में मंत्री के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मनोहर लाल ने पेशेवरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in