भारत यात्रा से पहले नेपाली पीएम से मिले भारतीय दूत

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात कर नयी दिल्ली की उनकी प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की
Indian envoy met with Nepali PM ahead of visit to India
भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात करते
Published on: 

काठमांडू : भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने बुधवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात कर नयी दिल्ली की उनकी प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री सचिवालय के मुताबिक, दलेला ने ‘सिंह दरबार’ में हुई मुलाकात के दौरान शाह से कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाली उनकी द्विपक्षीय वार्ता ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होगी। यह घटनाक्रम नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री के उस बयान के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्रालय शाह की आगामी भारत यात्रा के लिए जरूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, शाह 22 नवंबर को नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे। हालांकि, तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बैठक के दौरान दलेला ने कहा कि यात्रा का एजेंडा पहले ही तय हो चुका है और संबंधित एजेंसियों ने इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News