भारतीय इंजीनियर को रूसी पुलिस ने लिया हिरासत में, पत्नी ने लगाई गुहार

रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाने का भी लगाया आरोप
Indian engineer detained by Russian police; wife makes a plea for help
इंजीनियर की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने छह सितंबर को इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में लगाते
Published on

मास्को : एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि मॉस्को में रूसी पुलिस ने उसके पति और कानपुर निवासी इंजीनियर चंदन गुप्ता को हिरासत में लिया है और उन पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। भारतीय दूतावास ने मामले में रूसी अधिकारियों से उन्हें राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की है। चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने छह सितंबर को इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में यह आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों मॉस्को में ‘हाईली क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट’ वीजा पर रह रहे हैं। स्नेहा के मुताबिक, उनके पति को रविवार रात करीब 12:30 बजे बिना किसी गलती के हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि रूस में सैनिकों की कमी के कारण विदेशी नागरिकों को सेना में भर्ती करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। स्नेहा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार से हस्तक्षेप कर पति की रिहाई और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने की अपील की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्नेहा और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। रूसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुसार यह कानूनी मामला है और इसकी जांच की जा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना में भर्ती 227 भारतीय नागरिकों में से 139 को मुक्त कराया जा चुका है, जबकि 51 की मौत हुई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in