भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, दो पाक रेंजर्स ढेर, 1 जवान शहीद

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, दो पाक रेंजर्स ढेर, 1 जवान शहीद
Published on

रामगढ़: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं, सीज फायर उल्लंघन के जवाब में BSF के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 2 रेंजर्स को ढेर कर दिया है।

24 दिनों में तीसरी बार की फायरिंग

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्ष-विराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है। गोलीबारी में BSF के हेड कॉन्स्टेबल लाल फाम कीमा घायल हो गए, जिन्हें पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2021 में संघर्ष-विराम समझौता हुआ था

रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था, जिसे देर रात करीब एक बजे इलाज के लिए केंद्र में लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले 28 अक्टूबर को पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर करीब सात घंटे तक भारी गोलीबारी की थी। जिसमें एक महिला और बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। वहीं, 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक, 25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों के संघर्ष-विराम समझौते पर दस्तखत करने के बाद से यह उल्लंघन की छठी घटना है।

 

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in