पूरी दुनिया की आबादी 8 अरब का आंकड़ा पार करने वाली है। 2030 में यह 850 करोड़, 2050 में 970 करोड़ और 2100 में विश्व की संभावित जनसंख्या 1040 करोड़ से अधिक होने वाली है ! भारत इस जनसंख्या वृद्धि में सबसे अधिक योगदान देगा। 2050 तक अनुमानित जनसंख्या वृद्धि दर का अधिकांश भाग आठ देशों में देखा जाएगा। जिसमें भारत, कांगो गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, तंजानिया शामिल हैं। 2022 में दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य और दक्षिण एशिया हैं। भारत और चीन इन दो क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में वर्तमान में 2.3 बिलियन (दुनिया का 29 प्रतिशत) की आबादी है। दूसरी ओर, मध्य और दक्षिण एशिया की जनसंख्या 2.1 बिलियन (विश्व का 26 प्रतिशत) है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2037 तक मध्य और दक्षिण एशिया दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र बन जाएगा। क्योंकि 2030 तक पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में जनसंख्या घटने लगेगी।