G-20 के बाद P-20 की मेजबानी कर रहा भारत, जानिए क्या है ये सम्मेलन

G-20 के बाद P-20 की मेजबानी कर रहा भारत, जानिए क्या है ये सम्मेलन
Published on
नई दिल्ली: दुनियाभर के कई देश के नेता जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सितंबर में भारत आए थे। इसके बाद नई दिल्ली में एक बार फिर दुनियाभर के नेताओं का जुटान होगा। शुक्रवार(13 अक्टूबर) से दो दिवसीय पी-20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर भारत की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पी-20 का उद्घाटन करेंगे। पी-20 शिखर सम्मलेन में जी-20 देशों के अलावा अन्य देशों की संसद के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जी-20 की शानदार सफलता के बाद भारत में पहली बार हो रहे  पी-20 सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर 'यशोभूमि' में होगा।

13-14 अक्टूबर को होगा मुख्य कार्यक्रम
पी-20 समिट का यह नौवां संस्करण है। P20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी। मुख्य कार्यक्रम 13-14 को अक्टूबर है। सम्मेलन के पहले दिन पार्लियामेंटरी फोरम ऑन लाइफ के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। पी-20 शिखर सम्मलेन का मुख्य विषय 'वन अर्थ, वन फैमिली वन फ्यूचर के लिए संसद' रखा गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कई अहम विषयों पर होगी चर्चा
P20 सम्मेलन के दौरान भारत की ओर से विश्व के तमाम देशों को समानता, भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। सम्मेलन में कुल चार सत्र रखे गए हैं। पहला सत्र 'SDG के लिए एजेंडा 2030: उपलब्धियों का प्रदर्शन, प्रगति में तेजी लाना' है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित है। दूसरे सत्र का विषय 'सतत ऊर्जा परिवर्तन: हरित भविष्य के प्रवेश द्वार' है। वहीं, तीसरे सत्र में 'लैंगिक समानता को मुख्यधारा में लाना: महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के नेतृत्व में विकास' विषय पर चर्चा होगी जबकि चौथे सत्र का विषय 'सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन' है। ये सारे विषय आज वैश्विक मुद्दों से निपटने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in