भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता के प्रति समर्थन जताया

रूस की मेजबानी में आयोजित ‘अफगानिस्तान पर आठवें मॉस्को फॉर्मट परामर्श’ में शामिल हुए कई देशों के प्रतिनिधि
India expressed support for Afghanistan's sovereignty
मॉस्को फॉर्मट परामर्श’ की बैठक में शामिल विभिन्न देशों के प्रतिनिधि
Published on: 

मॉस्को : भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि वह अफगान लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार और संयुक्त सचिव (पीएआई) डॉ. एम. सुरेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां रूस की मेजबानी में आयोजित ‘अफगानिस्तान पर आठवें मॉस्को फॉर्मट परामर्श’ के दौरान नयी दिल्ली का रुख सामने रखा। इस बैठक में रूस, भारत, ईरान, कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बेलारूस और मिस्र अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। रूस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अफगानिस्तान के साथ लंबे समय से चली आ रही मित्रता के आधार पर भारत अफगान लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है।’’ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने संबोधन में कहा कि यह मंच उन देशों को एक साथ लाता है जिनके, अफगान लोगों के साथ समान और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी स्थापित करने और बनाए रखने में हित हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in