‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत भारत ने श्रीलंका को पहुंचाई 21 टन राहत सामग्री

वायु सेना ने कहा, ‘‘पड़ोसी प्रथम की भावना को दोहराते हुए भारत जरूरत के इस समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।’
‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत भारत ने श्रीलंका को पहुंचाई  21 टन राहत सामग्री
-
Published on

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने श्रीलंका में विनाशकारी बाढ़ से विस्थापित लोगों की सहायता के लिए शनिवार को 21 टन राहत सामग्री, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 80 से अधिक कर्मियों एवं आठ टन उपकरण पहुंचाए।

वायुसेना ने दी जानकारी

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को हिंडन एयर बेस से तुरंत एक सी-130 और एक आईएल-76 विमान तैनात किए गए जिनके माध्यम से 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ कर्मी और आठ टन उपकरण विमान के जरिए पहुंचाए गए। आवश्यक राशन और महत्वपूर्ण आपूर्ति प्रभावित समुदायों के समर्थन के लिए पहुंचाई गई। प्रभावित समुदायों की मदद के लिए जरूरी राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई है।

जरुरत के सामानों के साथ पहुंचा विमान

जरूरी खाद्य सामग्री और स्वच्छता से जुड़ी आपूर्ति लेकर गया सी130 विमान शुक्रवार को देर रात लगभग डेढ़ बजे कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा, जहां भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और श्रीलंका वायु सेना के अधिकारियों ने विमान की अगवानी की। मुश्किल की इस घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से श्रीलंका पहुंचाई गई।

अब तक 123 लोगों की मौत

इस बीच, आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित श्रीलंका में शनिवार सुबह नौ बजे तक 123 लोगों की मौत की पुष्टि की, जबकि कम से कम 130 लोग लापता हैं।डीएमसी ने बताया कि इसके अलावा आपदा से 61,000 परिवारों के 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ‘सेंट्रल प्रोविंस’ के कैंडी में राहत अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि कैंडी जिले में ही शुक्रवार देर रात तक मृतकों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी थी और आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in