चांद पर पहुंचने वाला भारत बना चौथा देश, लैंडिंग का खूबसूरत VIDEO आया सामने

चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3
चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3
Published on

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है। लैंडिंग के बाद का वीडियो भी जारी हो गया। इसरो ने अपने यान को चांद पर भेजकर पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बजा दिया है। देश के कई हिस्सों में लोगों ने खुशी से जश्न मनाएं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी।

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने का वीडियो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊपर कर देगा। भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश है जिसने अपने यान को चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कराया है। चांद के दक्षिणी हिस्से में भारत का यान पहुंचा है। दक्षिणी पोल में पहुंचने वाला भारत पहला देश है। आइए चांद पर पहुंचने की खूबसूरत वीडियो देखते हैं। ये पल हर भारतीय के लिए काफी गर्व करने वाला है।

बता दें कि चंद्रयान-3 इसी साल 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस रिस्रच सेंटर से लॉन्च किया गया था। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 14 दिन काम करेगा। इस दौरान इसरो के वैज्ञानिक चांद पर पानी की खोज करेंगे। इसके अलावा खनिज की जानकारी भी हासिल करेंगे। वहीं, भूकंप, गर्मी और चांद की मिट्टी की स्टडी भी की जाएगी।

वहीं, चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के बाद इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in