भारत ने इन सभी पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को किया बैन, कही गलती से आपने Subscribe तो नहीं किया ?

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े एक्शन ले रही है
भारत ने इन सभी पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को किया बैन, कही गलती से आपने Subscribe तो नहीं किया ?
Published on: 

नई दिल्ली - पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का सिलसिला तेज कर दिया है। ताजा कार्रवाई में मोदी सरकार ने कई प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, क्योंकि ये चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे थे। प्रतिबंधित चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज समेत कुल 16 यूट्यूब चैनल शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी है।

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम ?

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के चलते 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही, पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग के दौरान आतंकियों को "उग्रवादी" कहने पर सरकार ने बीबीसी को भी चेतावनी जारी की है।

पाकिस्तान के इन यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन

पहलगा हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में भारत ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत ने यह निर्णय भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in