दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर भारत-अमेरिका की तैयारी

अमेरिका के एक द्विदलीय संसदीय आयोग ने 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन की तैयारी के लिए भारत के साथ उच्चस्तरीय संपर्क व्यवस्था बनाने की सिफारिश की है।
India and the US prepare for the Dalai Lama’s succession
दलाई लामा
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के एक द्विदलीय संसदीय आयोग ने 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन की तैयारी के लिए भारत के साथ उच्चस्तरीय संपर्क व्यवस्था बनाने की सिफारिश की है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट में चीन पर उत्तराधिकारी चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने और इसे अंतरराष्ट्रीय वैधता की लड़ाई में बदलने की आशंका जताई गई है। आयोग ने कहा कि दलाई लामा द्वारा 2011 में स्थापित गादेन फोडरंग ट्रस्ट को उनके उत्तराधिकारी की पहचान और मान्यता देने का एकमात्र वैध अधिकार मिलना चाहिए। उसने चीन द्वारा चुने गए उत्तराधिकारी को मान्यता नहीं देने की नीति अपनाने की भी सिफारिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को भारत के साथ खुफिया जानकारी साझा करने, संभावित परिस्थितियों पर चर्चा और सुरक्षा रणनीति बनाने के लिए संवाद करना चाहिए। साथ ही, तिब्बती प्रशासन की साइबर सुरक्षा मजबूत करने और चीन के दुष्प्रचार का मुकाबला करने की जरूरत बताई गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News