गाराचरामा में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का उद्घाटन

वंदना राव ने नवस्थापित सुविधा का किया निरीक्षण
गाराचरामा में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का उद्घाटन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : जिला अस्पताल, गाराचरामा, श्री विजयापुरम में आज इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी (आईपीएचएल) का औपचारिक उद्घाटन वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सचिव (स्वास्थ्य)/मिशन निदेशक, यूटीएचएम, वंदना राव (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. एच. एम. सिद्धाराजू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आईपीएचएल की स्थापना अण्डमान तथा निकोबार प्रशासन के उस मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य उन्नत और विकेंद्रीकृत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से संक्रामक रोगों की जांच, हीमेटोलॉजी, क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीज़ों को बेहतर और सुगम उपचार मिल सकेगा। उद्घाटन समारोह के बाद, वंदना राव ने नवस्थापित आईपीएचएल सुविधा का निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न प्रयोगशालाएं और टीकाकरण कक्ष शामिल हैं। इस दौरान डॉ. अविजीत रॉय, एनओ, पीएम-एबीएचआईएम, स्वास्थ्य सेवा निदेशालयस तथा जीबी पंत अस्पताल, श्री विजयापुरम की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. शाहिना एम. ने प्रयोगशाला में किए जाने वाले विभिन्न चिकित्सा परीक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत समर्थित यह पहल द्वीपों को भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in