खाना नहीं, पानी-कोल्ड ड्रिंक पर जिंदा है ये महिला, 50 साल से चल रहा ऐसा

खाना नहीं, पानी-कोल्ड ड्रिंक पर जिंदा है ये महिला, 50 साल से चल रहा ऐसा
Published on: 

नई दिल्ली: मनुष्य को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन और पानी के अलावा भोजन की भी जरूरत होती है। बिना भोजन के जिंदा रहना कल्पना के परे है। लेकिन आजकल एक ऐसी महिला चर्चा में है, जिसने दावा किया है कि उसने 50 सालों में कोई भी ठोस भोजन नहीं खाया है, बल्कि वह सिर्फ पानी और सॉफ्ट ड्रिंक पर जिंदा है। महिला की उम्र फिलहाल 75 साल है और वह वियतनाम की रहने वाली है। वह बिल्कुल फिट भी है।

इस महिला का नाम बुई थी लोई (Bui Thi Loi) है। वह वियतनाम के क्वांग बिन्ह प्रांत में लोक निन्ह कम्यून में रहती है। महिला अपनी उम्र के हिसाब से बहुत ही अच्छी और यंग दिखती हैं। इस बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह आधी सदी से पानी और शीतल पेय पर ही जी रही है, उसे कभी भी ठोस भोजन की इच्छा नहीं होती है।

इस हादसे के बाद बदली जिंदगी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोई बताती हैं कि इन सब की शुरुआत साल 1963 में हुई थी जब वो और अन्य महिलाएं युद्ध के दौरान घायल सैनिकों का इलाज करने के लिए पहाड़ पर चढ़ रही थीं। तब उन पर बिजली गिर गई थी, जिसकी वजह से वो बेहोश हो गई थीं, पर उनकी जान बच गई थी, लेकिन उसके बाद वह कभी भी पहले जैसी नहीं रहीं।

1970 से नहीं खा रही खाना

होश में आने के बाद उन्होंने कई दिनों तक कुछ नहीं खाया। ऐसे में उनके दोस्तों ने उन्हें मीठा पानी देना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में दोस्तों के ज्यादा रिक्वेस्ट करने पर उन्होंने कुछ-कुछ खाना जरूर शुरू कर दिया, जिसमें फल भी शामिल हैं, लेकिन कुछ सालों बाद 1970 में उन्होंने हमेशा के लिए खाना छोड़ ही दिया।

खाने की महक से आने लगती है उल्टी

अब लोई का फ्रिज सिर्फ पानी और मीठे शीतल पेय की बोतलों से ही भरा हुआ रहता है। लोई का दावा है कि खाने की महक से ही उन्हें उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। हालांकि पहले वह अपने बच्चों के लिए खाना जरूर बनाती थीं, लेकिन वो नहीं खाती थीं। वह अपने घर के किचन में सालों में नहीं गई हैं। वह कहती हैं कि वहां अब धूल ही धूल जमा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in