सारण में चुनाव के बाद हिंसा, दो पक्षों में फायरिंग, 1 की मौत 2 घायल

सारण में चुनाव के बाद हिंसा, दो पक्षों में फायरिंग, 1 की मौत 2 घायल
Published on

छपरा: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के बाद आज बिहार के सारण में हिंसक झड़प हुई है। आज मंगलवार(21 मई) को सारण में दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। बीते दिन सोमवार को वोटिंग के बाद ही विवाद शुरू हो गया था। पूरी घटना छपरा के भिखारी ठाकुर चौक की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कल BJP और RJD कार्यकर्ताओं के बीच एक मतदान केंद्र के पास झड़प हुई थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आज RJD कार्यकर्ताओं ने BJP नेताओं के घर पर पहुंच उनके साथ मारपीट की प्रयास किया तो दोनों पक्ष उग्र हो गए और दोनों पक्ष में जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वोटिंग के दौरान हुआ था विवाद

सोमवार को वोटिंग के दौरान छपरा के भिखारी ठाकुर चौक इलाके में RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य भी पहुंची थीं। जहां लोगों से उनकी बहस हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी वहां मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव कर रहीं थीं। हालांकि वहां के हालात को देखते हुए रोहिणी वहां से निकल गईं थीं। उसके बाद दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया था। घटना के बाद सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा, "RJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। उसी को लेकर आज कुछ लोगों ने गोलीबारी की है। कार्यवाही की जा रही है। इलाके में दो दिन के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।"

सारण सीट से लालू की बेटी हैं उम्मीदवार

बता दें कि सारण सीट से एक तरफ जहां NDA की तरफ से BJP के दिग्गज नेता राजीव प्रताप रूडी चुनावी मैदान में उतरे, तो वहीं दूसरी तरफ RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रूडी के खिलाफ मुकाबले में उतरी। रोहिणी ने इस लोकसभा से पहली बार राजनीति में कदम रखा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in