अमेरिका: 92 साल से जिंदा है ये मछली, वैज्ञानिकों ने किया दावा

मेथुसेलह लंगफिश
मेथुसेलह लंगफिश
Published on

कैलिफ़ोर्निया : अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया एक्वेरियम में 80 वर्षों से अधिक समय से जीवित एक ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश पाई गई है। वैज्ञानिकों ने इस मछली की पुष्ट‌ि एक्वेरियम की सबसे पुरानी मछली के रूप में की है। डीएनए-आधारित आयु घड़ी का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने बताया कि सेन फ्रांसिस्को में स्टीनहार्ट एक्वेरियम दुनिया की सबसे पुरानी एक्वैरियम मछली का घर है। कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि एक्वेरियम की प्रिय ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश मेथुसेलह 92 वर्ष की है। बता दें क‌ि‌ मेथुसेलह नामक मछली 1938 में एक समुद्री जहाज से अमेरिका पहुंची थी। मेथुसेलह अपने साथ फिजी और ऑस्ट्रेलिया की 231 अन्य मछलियों से कहीं अधिक समय तक जिंदा हैं।

कैसी होती हैं ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश?

ऑस्ट्रेलियन लंगफिश को ऑस्ट्रेलिया में एक कमजोर प्रजाति माना जाता है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा कि लंगफिश मछली के परिवार की आखिरी मछली है जो डायनासोर के युग से मौजूद है। सरकार ने कहा कि जीवाश्म रिकॉर्ड से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश लगभग 100 मिलियन वर्षों से मौजूद है। यह भी अपेक्षाकृत भारी मछली है, जिसका वजन औसतन लगभग 88 पाउंड होता है। इसे यह नाम इसलिए मिला क्योंकि, अधिकांश मछलियों के विपरीत, लंगफिश बिना गलफड़ों के हवा में सांस ले सकती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in