बुजुर्ग की आंत में मिली ज़िंदा मक्खी! रूटीन चेकअप के दौरान डॉक्टर हुए हैरान

बुजुर्ग की आंत में मिली ज़िंदा मक्खी! रूटीन चेकअप के दौरान डॉक्टर हुए हैरान
Published on

नई दिल्ली: अमेरिका के मिसौरी स्टेट में बड़ी अजीब घटना देखने को मिली। यहां 63 साल के बुजुर्ग के आंत में एक घरेलू मक्खी दिखी। ये सुनकर उस बुजुर्ग के होश उड़ गए। कोलोनोस्कोपी के जांच के दौरान इसके बारे में पता चला। मक्खी को देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। मरीज को कोई भी असामान्य लक्षण नहीं थे और वह रेगुलर कोलोनोस्कोपी के लिए आया था। डॉक्टरों ने बताया कि मक्खी शायद मरीज के मुंह या नाक के रास्ते शरीर में घुसी होगी। हालांकि, यह समझना मुश्किल है कि मक्खी को पाचन तंत्र में जीवित रहने के लिए कैसे कामयाबी मिली।

पेट के अंदर दिखी मक्खी

बड़ी आंत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने से पहले कोलोनोस्कोपी सामान्य तरीके से चल रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉक्टरों ने लिखा कि यह मामला एक बहुत ही दुर्लभ कोलोनोस्कोपिक खोज और रहस्य का प्रतिनिधित्व करता है कि कैसे मक्खी ने आंत तक अपना रास्ता बना लिया। कोलोनोस्कोपी एक प्रॉसेस है जिसका यूज अंदर के कैंसर की जांच के लिए किया जाता है और इसमें एक छोटे कैमरे के साथ एक लंबी, पतली, लचीली ट्यूब डाली जाती है।

मरीज की भी हालत हो गई खराब
मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उन्होंने प्री-कोलोनोस्कोपी प्रोटोकॉल को फॉलो किया और अपनी आंत को साफ करने के लिए प्रक्रिया से 24 घंटे पहले केवल साफ लिक्विड फूड का सेवन किया। उन्हें यह याद नहीं है कि उन्होंने गलती से कोई मक्खी निगल ली थी। जब उससे पूछा गया तो कि उसने आखिरी खाने में क्या खाया था तो उसने बताया कि वह केवल पिज्जा और सलाद खाया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in