मुझे आठ बार नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था: ट्रंप

पुरस्कार नहीं दिए जाने को अपमानजनक बताते हुए कहा कि नॉर्वे इस फैसले को लेकर जवाबदेह रहेगा
I should have received the Nobel Peace Prize eight times: Trump
संबोधित करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने को लेकर नॉर्वे की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि कई युद्ध रुकवाने के लिए उन्हें आठ बार यह पुरस्कार मिलना चाहिए था। सिरैक्यूज में एक जनसभा में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को युद्ध में उलझने से रोककर करोड़ों लोगों की जान बचाई। उन्होंने पुरस्कार नहीं दिए जाने को अपमानजनक बताते हुए कहा कि नॉर्वे इस फैसले को लेकर जवाबदेह रहेगा। इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लई को दिया गया है। ट्रंप ने पिल्लई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी उनका नाम नहीं सुना था, हालांकि उन्होंने उन्हें बधाई भी दी। ट्रंप ने उन संघर्षों का जिक्र किया, जिन्हें सुलझाने का उन्होंने दावा किया। उन्होंने कहा कि वह ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in