मैं ऐश्वर्या राय बच्चन को आदर्श मानती हूं : विप्रा मेहता

विप्रा मेहता ने जीता ‘लीवा मिस दिवा कॉस्मो- 2024’ प्रतियोगिता का खिताब
मैं ऐश्वर्या राय बच्चन को आदर्श मानती हूं : विप्रा मेहता
Published on

मुंबई : ‘लीवा मिस दिवा कॉस्मो- 2024’ प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली विप्रा मेहता ने कहा कि अगर वह कभी बॉलीवुड में कदम रखेंगी तो पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर चलना चाहेंगी। राजस्थान के उदयपुर की निवासी मेहता ने पिछले सप्ताह ‘लीवा मिस दिवा 2024’ के फाइनल में यह खिताब जीता था और वह पहले से ही सात राजस्थानी फिल्मों और दो धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। विप्रा मेहता ने कहा, ‘ऐश्वर्या राय एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं। 1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने के बाद जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो उनके चेहरे पर शालीनता और संतुलन था। वह अपने अभिनय के दौरान सब कुछ अपनी आंखों से ही कह जाती हैं। वह बहुत खूबसूरत हैं। अगर मैं (हिंदी) फिल्म जगत में कदम रखती हूं तो मैं उनकी तरह बनना चाहूंगी।’ विप्रा अब वियतनाम में होने वाली ‘मिस कॉस्मो 2025’ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in