नौकरी के लिए इतनी भीड़ क्या आपने कभी देखा है ?

वायरल वीडियो ग्रैब
वायरल वीडियो ग्रैब
Published on: 

नई दिल्ली: देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले लोगों की बहुत अधिक है। कई बार छोटे से छोटे पद की नौकरी के लिए अच्छी-पढ़ाई करने वाले लोग भी इंटरव्यू देते हैं ताकि किसी तरह नौकरी मिल जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वॉक-इन इंटरव्यू के लिए भारी संख्या में युवक-युवतियों की भीड़ नजर आती है। ये वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि भीड़ इतनी ज्यादा है कि पांव रखने तक की जगह नहीं है। अब इस वीडियो क्लिप को लेकर लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आए हैं।

'वॉक-इन इंटरव्यू की स्थिति'

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। यूजर ने लिखा है, भारत में वॉक-इन इंटरव्यू की स्थिति। ये हैदराबाद का मामला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्डिंग की गेट के बाहर सड़क पर भारी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं। सबने अपने-अपने हाथ में एक फॉर्म लिया हुआ है और इस आस में गेट की ओर टकटकी लगाए हुए हैं कि कब उन्हें अंदर जाने का मौका मिले। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूर-दूर तक सिर्फ नौजवानों की ही भीड़ नजर आ रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News