हुआवेई 10 आरोपों में दोषी, बड़े आरोप से बरी

अमेरिकी अदालत ने चीनी कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज को व्यापारिक गोपनीय सूचनाएं चुराने की साजिश के आरोपों में दोषी ठहराया
Huawei found guilty on 10 charges, acquitted of major charge
हुआवेई का लोगो
Published on: 

न्यूयॉर्क : अमेरिका की संघीय अदालत ने चीनी कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज को व्यापारिक गोपनीय सूचनाएं चुराने की साजिश और बैंक धोखाधड़ी समेत 12 में से 10 आरोपों में दोषी ठहराया है। हालांकि, कंपनी को संगठित आपराधिक गतिविधियों की साजिश के सबसे गंभीर आरोप से बरी कर दिया गया। अभियोजन पक्ष ने हुआवेई पर प्रतिस्पर्धियों की बौद्धिक संपदा चुराने और अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान व उत्तर कोरिया में कारोबार करने का आरोप लगाया था। कंपनी पर अमेरिकी अधिकारियों और बैंकों को गलत जानकारी देकर अपनी गतिविधियां छिपाने का भी आरोप था। ब्रुकलिन की संघीय अदालत में इस मामले में किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया गया। अगले साल सितंबर में सजा सुनाए जाने के दौरान कंपनी पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है। हुआवेई के वकील ब्रायन हेबरलिग ने कहा कि कंपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करेगी। उन्होंने फैसले को अमेरिकी सरकार के व्यापक साजिश के दावों के लिए झटका बताया। वहीं, चीनी अधिकारियों ने अमेरिका पर आर्थिक दबाव बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीनी कंपनियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News