अब कैसी है सीनियर BJP नेता शाहनवाज हुसैन की तबीयत? ये है अपडेट

Bjp  नेता शाहनवाज हुसैन
Bjp नेता शाहनवाज हुसैन
Published on

मुंबई: BJP के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार(27 सितंबर) की शाम को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अगले कुछ दिनों तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। मंगलवार को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लेस्टी की गई थी। डॉक्टर ने कहा है कि शाहनवाज हुसैन कल से बहुत बेहतर स्थित में हैं।

क्या हुआ था BJP नेता को ?

मंगलवार की शाम को अचानक शाहनवाज हुसैन की तबीयत बिगड़ गई। उनकी बीपी हाई हो गई और इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी कराई गई तो कुछ ब्लॉकेज मिले, जिसके बाद उनका डॉक्टरों ने इलाज किया। बताया जा रहा है कि शाहनवाज हुसैन मुंबई में बांद्रा विधायक और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर गए थे। यहीं उन्हें परेशानी होने लगी। उनकी तबीयत खराब होती देख आशीष शेलार उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू की गई। उसके बाद डॉक्टर जलील पार्कर की देख रेख में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और वह ICU में थे।

इससे पहले एम्स में हुआ था इलाज

शाहनवाज हुसैन बीजेपी के सीनियर और काफी लोकप्रिय नेता हैं। इससे पहले पिछले महीने भी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, तब उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय एम्स के डॉक्टरों ने कहा था कि वह वायरल और निमोनिया से पीड़ित हैं। जिसके बाद उन्हें आराम करने को कहा गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in