हूतियों का रियाद में अरामको ठिकाने को निशाना बनाने का दावा

सऊदी अधिकारियों ने तत्काल अरामको के किसी ठिकाने पर हमले की पुष्टि नहीं की
Houthis claim to have targeted an Aramco facility in Riyadh
हमले के बाद तेल कंपनी अरामको प्लांट में लगी आग
Published on: 

रियाद : ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में तेल कंपनी अरामको के एक ठिकाने को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। हूतियों ने कहा कि यह हमला यमन की राजधानी सना और अन्य प्रांतों में सऊदी अरब के हमलों के जवाब में किया गया। शनिवार को रियाद में अरामको के एक ठिकाने के आसपास से धुएं और आग का बड़ा गुबार उठता देखा गया। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने तत्काल अरामको के किसी ठिकाने पर हमले की पुष्टि नहीं की। अरामको ने भी इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। यह कथित हमला सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।

हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत

यमन की सऊदी समर्थित सरकार के प्रमुख ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य हूतियों के नियंत्रण वाले इलाकों को वापस लेना है। यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने रविवार को टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, ''आज मैं गणराज्य के शेष इलाकों को वापस लेने और पूरे राष्ट्रीय क्षेत्र में राज्य तथा उसकी संस्थाओं का अधिकार स्थापित करने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा करता हूं।''

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in