हरिनगर में एलपीजी सिलेंडर से लगी आग में घर जलकर राख

हरिनगर में एलपीजी सिलेंडर से लगी आग में घर जलकर राख
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : हरिनगर वार्ड संख्या 06 में मंगलवार शाम एक भीषण अग्निकांड में अजय हलदर का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिलीग्राउंड पुलिस थाना तथा अग्निशमन विभाग की टीम लगभग 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इस अग्निकांड में घर की पूरी संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने समय पर मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिस, अग्निशमन कर्मियों तथा पटवारी की सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर में हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज पूरे गांव क्षेत्र में सुनी गई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in