न्यूयॉर्क में घोड़ागाड़ी की सवारी पर लगेगी रोक

इस मुद्दे ने जून में 18 वर्षीय भारतीय किशोर रोमांच महाजन की सेंट्रल पार्क में घोड़ागाड़ी दुर्घटना में मौत के बाद फिर जोर पकड़ा
Horse-drawn carriage rides to be banned in New York
घोड़ा गाड़ी
Published on: 

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 150 साल से अधिक पुरानी घोड़ागाड़ी की सवारी पर एक जून 2028 से रोक लग जाएगी। नगर परिषद ने गुरुवार को इस पर्यटक आकर्षण को बंद करने के पक्ष में मतदान किया। इस पर कई वर्षों से बहस चल रही थी। इस मुद्दे ने जून में 18 वर्षीय भारतीय किशोर रोमांच महाजन की सेंट्रल पार्क में घोड़ागाड़ी दुर्घटना में मौत के बाद फिर जोर पकड़ा। पंजाब के पठानकोट के कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोमांच अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ न्यूयॉर्क घूमने गए थे। 17 जून को सेंट्रल पार्क में घोड़ागाड़ी की सवारी के दौरान हादसा हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक, चालक तस्वीर खिंचवाने के लिए दूर गया था, तभी घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया। इसी दौरान रोमांच की मां प्रिया महाजन गाड़ी से गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए रोमांच चलती गाड़ी से कूद पड़े, लेकिन उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वेल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in