भयावह सड़क दुर्घटना, 2 डीएसपी की मौत

हैदराबाद के समीप हुई घटना
भयावह सड़क दुर्घटना, 2 डीएसपी की मौत
Published on

हैदराबाद : तेलंगाना में हैदराबाद के पास शनिवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 2 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की मौत हो गयी, जबकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 2 अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधिकारी आधिकारिक काम से कार से विजयवाड़ा से हैदराबाद आ रहे थे। हैदराबाद के पास चौटुप्पल में कार के आगे चल रहे एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये और उस वाहन से टक्कर होने से बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में आंध्र प्रदेश पुलिस की गुप्तचर सुरक्षा इकाई में कार्यरत 2 उपाधीक्षकों की मौत हो गयी, जबकि एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और वाहन चालक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गयी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in