सात शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा होर्मुज : ईरान

संसद अध्यक्ष ने अमेरिका पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया
Hormuz won't open until seven conditions are met: Iran
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Published on: 

तेहरान : ईरान ने कहा है कि अमेरिका की ओर से जून में हुए अंतरिम समझौते से जुड़ी सभी सात शर्तें पूरी किए जाने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने रविवार को कहा कि इस मुद्दे पर तेहरान का रुख पूरी तरह स्पष्ट और दृढ़ है। कलीबाफ के मुताबिक, इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के आधार पर तय सात शर्तें पूरी होने तक रणनीतिक जलमार्ग बंद रहेगा। उन्होंने अमेरिका पर सार्वजनिक रूप से अलग-अलग संदेश देने और मध्यस्थ के जरिये समानांतर रूप से नए प्रस्ताव भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान अब बातचीत में देरी या अमेरिका की एकतरफा मांगों को स्वीकार नहीं करेगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब तेहरान को हाल में अमेरिका की ओर से ईरान के कूटनीतिक प्रस्ताव पर जवाब मिला है। ईरान के ताजा बयानों के बीच कतर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है।

शर्तें मानने पर सात दिन में खुल सकता है मार्ग : अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान का प्रस्ताव अमेरिका द्वारा शर्तें स्वीकार किए जाने पर सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का रास्ता तैयार कर सकता है। तेहरान में विदेशी राजदूतों और राजनयिकों से बातचीत में अराघची ने कहा कि ईरान ने अमेरिका को उन शर्तों के बारे में स्पष्ट रूप से बता दिया है, जिन्हें रणनीतिक जलमार्ग खोलने के लिए स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान को उम्मीद है कि अमेरिका कूटनीति का रास्ता चुनेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वाशिंगटन फिर सैन्य कार्रवाई का विकल्प चुनता है तो तेहरान जवाब देने के लिए पहले से अधिक तैयार है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in