पुतिन से बातचीत में बनी युद्ध खत्म करने की उम्मीद : ट्रंप

पुतिन ने कहा कि इससे पहले यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर चर्चा नहीं होगी।
Hopes for ending the war emerge from talks with Putin: Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने समझौते की संभावना जताई, लेकिन कहा कि इससे पहले यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर चर्चा नहीं होगी। एशिया दौरे के बाद व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए समझौते की संभावना है। उनके अनुसार, पुतिन ने भी कूटनीतिक तरीके से संघर्ष समाप्त करने की इच्छा जताई। हालांकि, ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और पुतिन के बीच गहरी दुश्मनी को समझौते की राह में बड़ी चुनौती बताया। दोनों नेताओं की मुलाकात चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) बैठक के दौरान हुई थी। इस बीच, रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। बिजली संयंत्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला शुरू किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News