36 घंटे में हिट एंड रन मामले का खुलासा, हम्फ्रेगंज पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

36 घंटे में हिट एंड रन मामले का खुलासा, हम्फ्रेगंज पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : लगातार जांच, तकनीकी विश्लेषण और समन्वित कार्रवाई का परिचय देते हुए हम्फ्रेगंज पुलिस थाना की टीम ने एक अज्ञात हिट एंड रन मामले का मात्र 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा दुर्घटना में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया। 11 मई 2026 को पीएचसी गराचरमा से सिप्पीघाट के कालापत्थर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद मामला दर्ज कर एसआई गौरव बनर्जी, थाना प्रभारी हम्फ्रेगंज के नेतृत्व में एसआई अजिताभ कुमार दास, एएसआई अमल कुमार दास, एचसी अरुल, एचजी (आर) के. बालकृष्णा, एचजीवी बेनहर, ए. क्रिस्टोफर एवं जेरोम की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, समन्वित टीमवर्क, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, एलबीएस विश्लेषण तथा परिवहन विभाग नियंत्रण कक्ष के सहयोग से आरोपी की तलाश शुरू की। विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध वाहन और उसके चालक का पता लगाने में सफलता मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल वाहन को बरामद करते हुए चालक की पहचान पाथरगुड्डा निवासी 24 वर्षीय निजी चालक राज किशन पुत्र स्वर्गीय प्रेम किशन के रूप में की। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। यह मामला एसआई गौरव बनर्जी, थाना प्रभारी हम्फ्रेगंज के मार्गदर्शन में, अधिकारी सुनील, एसडीपीओ बंबूफ्लैट के नेतृत्व तथा दक्षिण अंडमान जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता के. सुगाथन के समग्र पर्यवेक्षण में सुलझाया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध या अवैध गतिविधि से संबंधित जानकारी तुरंत 112, 03192-232100 एवं 03192-236641 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in