बांग्लादेश जेल में बंद हिंदू नेता को मां के अंतिम संस्कार के लिए मिला पैरोल

2024 में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के आरोप में देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था
Hindu leader imprisoned in Bangladesh granted parole for mother's last rites
चिन्मय कृष्ण दास (फाइल फोटो)
Published on

ढाका : बांग्लादेश के अधिकारियों ने जेल में बंद हिंदू अधिकार नेता चिन्मय कृष्ण दास को उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरुवार को पांच घंटे की पैरोल मंजूर की। हिंदू संत को नवंबर 2024 में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के आरोप में देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हुए थे और सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा था। चटगांव के जिला उपायुक्त मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम मियां ने परिवार की ओर से दिए गए आवेदन के बाद गुरुवार दोपहर चिन्मय कृष्ण दास को पांच घंटे की पैरोल पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया। चिन्मय की 70 वर्षीय मां संध्या रानी धर का इलाज हथाजारी के एक अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in