हिमाचल सरकार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों को 2-2 करोड़ रुपये देगी

राहत कार्यों पर दिया जोर
बारिश में भीगती दिल्ली
बारिश में भीगती दिल्ली
Published on: 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बारिश के कारण गंभीर रूप से प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2-2 करोड़ रुपये और सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों व अन्य बुनियादी ढांचों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह घोषणा एक वीडियो के माध्यम से की, जिसे शनिवार को उनके ‘फेसबुक’ पेज पर भी साझा किया गया। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है। मंडी में बारिश के कारण आई आपदाओं ने बुनियादी ढांचे और मानव जीवन दोनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य में 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 11 जुलाई के बीच में अब तक 751 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस अवधि में प्रदेश में बादल फटने की 31 घटनाएं, बाढ़ की 22 और भूस्खलन की 17 घटनाएं हुईं। भारी बारिश के कारण अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 56 की मौत सीधे तौर पर बारिश संबंधी घटनाओं में हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in