कर्ज में डूबी हिमाचल सरकार राज्यपाल के लिए खरीदेगी 92 लाख की मर्सिडीज

मंत्रिमंडल की बैठक मे लिया गया यह निर्णय
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on

शिमला : कर्ज में डूबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्यपाल के लिए 92 लाख रुपए की नई मर्सिडीज बेंज कार खरीदने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार 5 वर्ष बाद राज्यपाल की पुरानी गाड़ी को बदलना जरूरी है। ऐसे में सरकार की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार न केवल कर्ज में डूबी है, मदद के लिए बार-बार केंद्र सरकार से गुहार भी लगा रही है। ऐसे में इस तरह के निर्णय से कई विशेषज्ञों की भौंहें तन गई हैं। हालांकि, मर्सिडीज ड्राइविंग के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें आरामदायक लंबा सफर तय किया जा सकता है। मर्सिडीज बेंज नवाचार और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी उत्कृष्टता भी इसका मुख्य हिस्सा रही है। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में सफाई दी कि प्रोटोकॉल के हिसाब से राज्यपाल की गाड़ी को 5 वर्ष की अवधि के बाद बदलना जरूरी है, इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in