6 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी जानकारी
6 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार
Published on: 

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य के कछार जिले में 6 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर शनिवार देर शाम एक पोस्ट में कहा, ‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर ढलाई थाना क्षेत्र के सप्तग्राम इलाके में कछार पुलिस द्वारा मादक पदार्थ रोधी अभियान शुरू किया गया।’ उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 6.22 करोड़ रुपये मूल्य की 1.22 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गयी। हिमंत ने कहा, ‘इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस को बधाई।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News