माता वैष्णो देवी धाम में हेलीकॉप्टर सेवा 7 दिन बाद बहाल

आज फिर से शुरू हो गई हेलीकॉप्टर सेवा
माता वैष्णो देवी धाम में हेलीकॉप्टर सेवा 7 दिन बाद बहाल
Published on: 

जम्मू (जे के ब्यूरो) : जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार को फिर से शुरू हो गयी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण यह सेवा करीब एक सप्ताह से निलंबित थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर सहित 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल की गई थीं। दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है। मंदिर प्रबंधन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत से तीर्थयात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई थी लेकिन अब यह बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों के लिए बैटरी कार सेवा भी चालू है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 94.84 लाख थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संख्या आने वाले दिनों में कई गुना बढ़ जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in